Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर की ओवररेटिंग के विरोध पर भड़की महिला, VIDEO:सप्लायर की बीवी ने दी थप्पड़ मारने की धमकी, बोली- ये देखी है चप्पल

    10 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर की तय कीमत से अधिक वसूली को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि ₹928 के सिलेंडर को ₹960 में बेचा जा रहा था। जब एक अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो सप्लायर की पत्नी ने उनके साथ बदसलूकी की और धमकी दी। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला गुस्से में अधिवक्ता को धमकाते हुए कहती है, "थप्पड़ इतने मारूंगी ना..."। वह हाथ में चप्पल उठाकर मारने का इशारा करते हुए कहती है, “ये देखी चप्पल?” करीब 37 सेकंड के इस वीडियो में, पीड़ित अधिवक्ता शांत भाव से गैस सिलेंडर की ओवररेटिंग का विरोध करते हुए अपनी बात रखते दिखाई देते हैं। वहीं, महिला लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आती है। यह वीडियो शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस या जिला पूर्ति विभाग को कोई तहरीर नहीं मिली है। जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार को सहायता सौंपी:गाजीपुर में जमीन के कागजात, 5 लाख का चेक और आवास पत्र दिया
    Next Article
    गोंडा में महिला टीचर से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित:बीईओ की शिकायत पर BSA ने कार्रवाई की; वीडियो बनाने का भी आरोप था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment