Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसियों ने बिना होम डिलीवरी वसूले पैसे:अमेठी में लाखों उपभोक्ताओं से वसूली, डीएम ने दिए जांच के आदेश

    11 hours ago

    2

    0

    अमेठी में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं से बिना होम डिलीवरी दिए ही पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बाद गैस की किल्लत की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने एजेंसियों पर उमड़ पड़े थे। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए एजेंसी संचालकों ने होम डिलीवरी शुल्क सहित पूरी कीमत वसूल ली, जबकि सिलेंडर एजेंसी से ही दिए गए। जिलाधिकारी (डीएम) ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एक अनुमान के मुताबिक, एजेंसी संचालक होम डिलीवरी के नाम पर रोजाना करीब दो लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। पिछले लगभग 15 दिनों से जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते उपभोक्ता सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगा रहे हैं। जिले में कुल 4 लाख 41 हजार 48 गैस उपभोक्ता के अलावा उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 1 लाख 50 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 5600 से 6000 सिलेंडर एजेंसियों पर आते हैं। एक सिलेंडर की कीमत 967 रुपये है, जिसमें होम डिलीवरी शुल्क भी शामिल होता है। डिलीवरी चार्ज 27 रुपये से अधिक है, जिसे बिना सेवा दिए ही वसूला जा रहा है। इस तरह, पिछले 15 दिनों में 30 लाख रुपये से अधिक की वसूली का अनुमान है। पूरे मामले पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि यदि सिलेंडर की डिलीवरी उपभोक्ता के दरवाजे पर नहीं की जाती है, तो डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा। यदि उपभोक्ता स्वयं एजेंसी से सिलेंडर लेता है, तो उसे डिलीवरी शुल्क नहीं देना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी ऐसा होता है, तो जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है। इसके अतिरिक्त,सभी तहसीलों में भी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन एजेंसियों पर जाकर स्थिति की जांच करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में सिलेंडरों की आपूर्ति 5600-6000 से बढ़कर लगभग 7000 हो गई है। डीएम ने जनमानस से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना।:मुजफ्फरनगर में गैस संकट, कानून-व्यवस्था, किसानों और शहीदों के अपमान पर उठाए सवाल
    Next Article
    पत्नी की गैर इरादतन हत्या मामले में 10 साल कैद:मां की गवाही पर बेटी को सात साल बाद मिला न्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment