Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीराम जन्मोत्सव से पहले नारी शक्ति की स्कूटी रैली:मिर्जापुर में जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा शहर, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में श्रीराम जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के उद्देश्य से नवरात्र की सप्तमी तिथि पर नारी शक्ति ने एक स्कूटी रैली निकाली। यह रैली नगर के स्टेशन रोड से 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' के नारों के साथ शुरू हुई, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बन गया। रैली स्टेशन रोड से शुरू होकर संगमोहाल मंदिर, डंकीनगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार और गणेशगंज जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर और 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ रैली का स्वागत किया। भगवा दुपट्टा धारण किए और हाथों में ध्वज लिए महिलाओं व युवतियों की यह रैली नगर में आकर्षण का केंद्र रही। देखिए 3 तस्वीरें… इस रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी राम नवमी पर आयोजित होने वाली श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना था। आयोजकों ने बताया कि ऐसी रैलियों से समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित होता है। रैली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। मिर्जापुर पुलिस के कटरा और शहर कोतवाली थाना क्षेत्रों के पुलिस बल के साथ अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात रहे, जिससे पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। रैली के सफल आयोजन में मनोज दमकल, रविशंकर साहू, राज माहेश्वरी और प्रवीण मौर्य सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर व्यवस्था संभाली और रैली को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने यह दर्शाया कि धार्मिक आयोजनों में नारी शक्ति की भूमिका बढ़ रही है। पूरे नगर में रैली को लेकर उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे आगामी शोभायात्रा का शुभ संकेत बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत:बुकिंग के बाद भी घंटों लाइन में लग रहे लोग, बोले- 200वां नंबर आने का इंतजार
    Next Article
    हर साल सिलेबस बदलने से बढ़ रहा आथिर्क बोझ:8.5 हजार में मिल रही 7वीं की किताब, स्कूल फिक्स दुकानों से किताब खरीदने बना रहे दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment