Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुद्वारा रामगढ़िया में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन:"वाहे गुरु जी का खालसा" के जयघोष से गूंजा परिसर

    4 hours ago

    1

    0

    सुभाष रोड स्थित गुरुद्वारा रामगढ़िया में मंगलवार को बैसाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संगत की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर "वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह" के जयघोष से गूंज उठा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश के साथ हुई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरु का लंगर ग्रहण किया। लंगर में सभी ने जाति-पांति के भेदभाव को भुलाकर एक साथ पंगत में बैठकर भोजन किया, जो सिख धर्म की एकता और समानता का प्रतीक है। इस अवसर पर रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। सुरमुख सिंह, रघुविंदर सिंह और सुरजीत सिंह ने अपनी मधुर वाणी से संगत को भाव-विभोर कर दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव गुरुविंदर सिंह ने बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसी दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने पंच प्यारों के बलिदान की प्रेरणादायक कथा सुनाते हुए संगत को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें करीब 100 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। संस्था के प्रधान, मीट प्रधान, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगत का स्वागत किया और सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी गुरु साहिब के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और संगत को गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और भक्ति, सेवा व समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में परचून दुकान से 30 पौवे शराब जब्त:अवैध बिक्री मामले में एक महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    डीएम ने कहा-बाबा साहब के विचारों से बनेगा सशक्त समाज:गाजीपुर कलेक्ट्रेट में बोले- डॉ आंबेडकर ने मानव मूल्यों को सर्वोपरि रखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment