Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में दो मंजिला मकान ढहा:भवन खाली होने से टला बड़ा हादसा, कोई जनहानि नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित नीमका गांव में रविवार को एक दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। यह मकान खेतों के बीच बना था। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि मकान खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। प्राधिकरण द्वारा जेवर एयरपोर्ट निर्माण के लिए आसपास के कई गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत अधिकांश मकानों को खाली करा दिया गया था। नीमका गांव का यह मकान भी उन्हीं में से एक था, जो खाली पड़ा था और अचानक ढह गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कराया। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को निर्देश दिए गए कि वे खाली और जर्जर मकानों के पास न जाएं, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि अधिग्रहित जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है और इस संबंध में किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जेवर थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि मकान पूरी तरह खाली था और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र से मलबा हटाकर उसे सुरक्षित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर दूसरी शादी की:विरोध करने पर युवती से मारपीट, जान से मारने की धमकी
    Next Article
    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नए पदाधिकारी नियुक्त:संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान चलाने पर बनी सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment