Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में 17 शराब तस्कर गिरफ्तार:2387 लीटर अवैध शराब बरामद, 180 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा जोन में अवैध शराब की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 17 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 2387 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 180 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 17 मुकदमे दर्ज किए गए। इन मामलों में अवैध शराब की तस्करी में शामिल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी शिकंजा इसके अलावा, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 180 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचर गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार; कई मामले दर्ज
    Next Article
    नवजात को डिब्बे में भरकर नाले में फेंक गई कलियुगी-मां:नोंचते रहे कुत्ते,सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, शव को भी नहीं मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment