Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी:स्पोर्ट्स डायरेक्टर बोलें- अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को आधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. आरपी सिंह ने इन कार्यों का औचक निरीक्षण किया और धीमी गति पर नाराजगी जताई। साथ ही राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों निर्देश दिया कि अक्टूबर महीने तक हर हाल में काम पूरा हो जाए ताकि सीएम इसका लोकार्पण कर सकें और जल्द से जल्द खिलाडियों हर सुविधा मिले। इस स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश स्पोर्ट्स हॉल, टॉयलेट ब्लाक, ऑफिस बिल्डिंग ,सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक, पानी निकासी के लिए नाली और बेहतरीन सड़कों की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के समय उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी/अभियंता और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर उपस्थित थे। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा डॉ. आरपी सिंह ने बुधवार को गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्हें निर्माण कार्यों के विशिष्टियों और कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया। जिसके सम्बन्ध में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता और विशिष्टियों के अनुरुप उच्च प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित सीमा समय के अन्तर्गत पूर्ण कराया जाए साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि नेशनल हाइवे रोड से प्लीन्थ एरिया ऊपर हो और पर्याप्त मात्रा में आधुनिक सुविधाएं पार्किंग और अन्य की समुचित व्यवस्था कराया जायें। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए जिससे गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों का आयोजन कराया जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 15.64 करोड़ का नया पुल बनेगा:राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया भूमि पूजन, आवागमन होगा सुगम
    Next Article
    आजमगढ़ के व्यक्ति की जौनपुर में मौत:शादी में गया था, स्टेज के पीछे लाश मली; परिजन बोले- शराब में जहर देकर हत्या की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment