Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के व्यक्ति की जौनपुर में मौत:शादी में गया था, स्टेज के पीछे लाश मली; परिजन बोले- शराब में जहर देकर हत्या की गई

    10 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के एक व्यक्ति की जौनपुर में शादी समारोह में मौत हो गई। वह गांव के ही एक युवक की बारात में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे परिजनों को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचेत अवस्था में मिले, नहीं मिली समय पर सूचना बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव के रहने वाले रामअवध बिंद (55) की जौनपुर में महरौड़ा गांव में एक शादी में गए थए। परिजनों ने बताया कि रात में 11 बजे रामअवध ने घर पर फोन किया और कहा कि तबियत ठीक नहीं है। मुंबई से बेटे लालजी बिंद ने फोन किया कि पिता को जौनपुर इलाज के लिए ले जा रहे हैं। परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया रामअवध बिंद बारात में जयमाल स्टेज के पीछे अचेत अवस्था में मिले थे। आरोप है कि घटना की जानकारी समय पर किसी ने परिवार को नहीं दी। यहां तक कि बारात में मौजूद उनके परिचितों को भी इस बारे में सूचना नहीं मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हें शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया, जिससे उनकी मौत हुई। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी:स्पोर्ट्स डायरेक्टर बोलें- अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम
    Next Article
    मऊ में आंधी से नीम का पेड़ गिरा, VIDEO:बिजली पोल भी धराशायी, 3000 घरों की बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment