Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तीन मंजिले मकान में लगी आग:करीब 2 लाख का सामान जला, 1 घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के छात्र संघ चौराहा स्थित एक मकान के तीसरे मंजिले पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने कमरे से धुंवा निकलता देख उसमें रहने वाले युवक को दी। वह तत्काल पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे के कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। हालांकि अंदर रखा लगभग 2 लाख का सामान और 60 हजार नकद जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानिए पूरा मामला… छात्र संघ चौराहे के पास कबाड़ी गली में कानपुर का आकाश किराए का कमरा लेकर रहता है। वह एक ट्रैक्टर की एजेंसी में मैकेनिक का काम करता है। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे वह सोकर उठा और मकान के पीछे मिट्टी गिराने का काम करने लगा। करीब एक घंटे बाद लोगों ने उसके कमरे से तेज धुंआ निकलता देखा। आस पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आकाश ने बताया कि शोर सुनकर उसका ध्यान भी गया। तब उसने देखा कि धुंआ उसके कमरे से ही निकल रही है। वह दौड़ कर ऊपर भागा और देखा तो अंदर भयानक आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग बढ़ती ही जा रही थी। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची टीम ने तुरंत लोगों को वहां से हटाया। और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। LED टीवी, वाशिंग मशीन और कूलर जलकर राख इस घटना में LED टीवी, वाशिंग मशीन और कूलर सहित करीब 2 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि किसी जनमानस के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आकाश का कहना है कि आग कैसे लगी उसे पता नहीं चल पाया है। कमरे में उस वक्त कोई नहीं था। खाना भी कई दिनों से नहीं बना रहा है। सिलेंडर बाहर पड़ा हुआ था। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से चल रहा था विवाद , पिता बोले- बहू के जीजा ने मारने की दी थी धमकी
    Next Article
    ग्राम बस्ती चलो अभियान में कार्यकर्ताओं का सम्मान:बलरामपुर में जनता से सीधा संवाद, संगठन मजबूती के साथ जनसंवाद पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment