Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में SBI मैनेजर से 42.50 लाख की ठगी:शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने की लालच में फंसकर गंवाए पैसे, एफआईआर दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में एसबीआई के मैनेजर के साथ 42.50 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने की लालच में मैनेजर जालसाजों के जाल में फंस गए। ठगी की घटना के बाद वह कई दिनों तक सदमे में रहे। बुधवार को तहरीर देकर उन्होंने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि वह जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में व्हाट्सएप पर बने दो निवेश समूहों से जुड़े थे। इन समूहों में खुद को विशेषज्ञ बताने वाले लोगों द्वारा शेयर बाजार में भारी मुनाफे का दावा किया जाता था। रोजाना ऑनलाइन सेशन लेकर निवेश के टिप्स दिए जाते थे और कुछ सदस्यों द्वारा लगातार मुनाफा दिखाकर भरोसा बढ़ाया जाता था। ठगों ने खुद को बड़े निवेश समूहों और विदेशी संस्थागत निवेशकों से जुड़ा बताया। उन्होंने फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया कि उनके जरिए प्री-ओपन मार्केट में ट्रेडिंग कर भारी लाभ कमाया जा सकता है। इसके बाद पीड़ित को एक ऐप के जरिए ट्रेडिंग खाता खुलवाया गया और निवेश के नाम पर रकम जमा कराई गई। शुरुआत में पीड़ित को मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास और मजबूत हो गया। इसके बाद ठगों ने आईपीओ में निवेश के नाम पर बड़ी रकम लगाने के लिए प्रेरित किया। खाते में मुनाफा बढ़ता दिखाया गया, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो विभिन्न बहाने बनाकर भुगतान रोका जाता रहा। कुछ समय बाद पीड़ित को संदेह हुआ और जांच करने पर पता चला कि जिन कार्यक्रमों और कंपनियों का हवाला दिया जा रहा था, वे पूरी तरह फर्जी थे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह सुनियोजित साइबर ठगी का मामला है, जिसमें लोगों को लालच देकर फंसाया जाता है। शुरुआती लाभ दिखाकर भरोसा जीता जाता है और फिर बड़ी रकम हड़प ली जाती है। फिलहाल, पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और खातों के जरिए लेनदेन की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में 5 दिन पहले ही बंटा BA.LLB का पेपर:पैकेट 'रिफ्यूजी लॉ' का,अंदर निकला 'इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन' का पेपर, एग्जाम कैंसिल
    Next Article
    मेरठ में लिसाड़ी गेट का पूल सील:बालक की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, DM के आदेश पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment