Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह से शहर में छाई रही धुंध:धूप नहीं निकलने से दिन में भी बढ़ी ठिठुरन, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर में निकल रही तेज धूप के बीच अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में धुंध छाई रही। आसमान में धुंध रहने के कारण धूप नहीं निकली। वहीं, 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया। सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड का एहसास हुआ। खासकर खुले इलाकों और सड़कों पर ठंडी हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से साफ है कि अब जिले में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर बढ़ा रही है। सुबह से ही छाई रही धुंध, धूप का इंतजार करते रहे लोग शनिवार सुबह शहर में मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिला। सुबह से ही धुंध छाई रही और आसमान में सूर्य की रोशनी कम दिखाई दी। आमतौर पर नवंबर के दिनों में सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकलने से दिन में गर्माहट बनी रहती है, लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं हुआ। धूप नहीं निकलने और लगातार ठंडी हवाएं चलने से सुबह के साथ दिन में भी ठंड महसूस हुई। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन शहर में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। हवाओं के कारण तापमान सामान्य रहने के बावजूद ठंड का एहसास अधिक हो रहा है। सुबह और शाम के समय इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों और सुबह काम के लिए घरों से निकलने वालों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं, मौसम में बदलाव के साथ ही लोग अब सर्दी से बचाव की तैयारियां भी करने लगे हैं। 28 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में बहुत बड़ी गिरावट नहीं होने के बावजूद धूप की कमी और ठंडी हवाओं के चलते मौसम अधिक ठंडा महसूस हो रहा है। खासकर सुबह और रात के समय तापमान में कमी का असर लोगों को महसूस होने लगा है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का असर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में गोरखपुर में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ेगी। दिन के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह की धुंध, ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोगों को सर्दी का ज्यादा सामना करना पड़ सकता है। गर्म कपड़ों की बढ़ने लगी जरूरत मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच अब लोगों की दिनचर्या पर भी इसका असर दिखने लगा है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं, शाम के समय भी हल्की ठंड के कारण लोगों को जैकेट और स्वेटर की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट के अनुमान के बाद आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल धुंध, ठंडी हवाओं और धूप नहीं निकलने से गोरखपुर में सर्दी का असर पहले से ज्यादा महसूस होने लगा है। आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के घाट सजाए गए:छठ महापर्व के रंग में रंगा शहर, तैयारी अंतिम चरण में
    Next Article
    गोरखपुर के नए सीडीओ बने अभिषेक कुमार:शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment