Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के नए सीडीओ बने अभिषेक कुमार:शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया

    19 hours ago

    1

    0

    शासन ने देर रात कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रहे शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अभिषेक कुमार का यह तीसरा जिला है। अभिषेक कुमार जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे। हापुड़ में 7 महीने तक सीडीओ के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद उन्हें लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। यहां उनका कार्यकाल लगभग 2 साल 3 महीने का रहा। 15 सितंबर 2026 को उन्हें आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट में विशेष सचिव बनाया गया था। दो महीने में ही एक बार फिर उनका ट्रांसफर हो गया और उन्हें गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। शाश्वत त्रिपुरारी ने ट्रेनी आईएएस के रूप में गोरखपुर से की थी शुरूआत वाराणसी के नगर आयुक्त बनाए गए शाश्वत त्रिपुरारी ने गोरखपुर से ही ट्रेनी आईएएस के रूप में नौकरी की शुरूआत की थी। इसके बाद वह अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। 2 साल पहले उन्हें गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। वह 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पहली बार गोरखपुर में एक ही बैच के 4 आईएएस अधिकारी गोरखपुर में ऐसा पहली बार है, जब एक ही बैच के 4 आईएएस अधिकारी तैनात किए गए हैं। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त अजय जैन, सीईओ गीडा विशाल कुमार एवं नए सीडीओ अभिषेक कुमार, 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सुबह से शहर में छाई रही धुंध:धूप नहीं निकलने से दिन में भी बढ़ी ठिठुरन, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा
    Next Article
    यात्रियों का हाल जानने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे रवि-किशन:बोले- 'कईसन हाल बा'; महिलाओं और बच्चों ने ली सेल्फी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment