Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के घाट सजाए गए:छठ महापर्व के रंग में रंगा शहर, तैयारी अंतिम चरण में

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार शाम तक राजघाट, गुरु गोरक्षनाथ, रामघाट, एकला बांध और महेसरा पुल सहित शहर के सभी प्रमुख घाट दुल्हन की तरह सजकर अपने अंतिम रूप में तैयार हो गए। लाल पीले कपड़ों से सजे गुम्बद और अन्य जगहों की सुंदरता देखते बन रही। महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। घाटों पर वेदी बना कर अपनी- अपनी जगह को सुरक्षित करने में लगे हैं। पूरा शहर छठ के रंग में रंगा हुआ है। आज मनायेंगे खरना आज व्रती महिलाएं महापर्व के दूसरे दिन खरना करेंगी। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर बना मीठा खाना खा कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगी। उसके रविवार की शाम को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों के इस महापर्व का समापन होगा। पूरे शहर में छठ मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। 327 जगहों पर बने छठ घाट इस साल नगर निगम क्षेत्र में कुल 327 जगहों पर छठ घाट तैयार किए गए हैं, जिनमें 24 प्रमुख छठ पूजा स्थल शामिल हैं। नगर निगम ने व्यवस्थाओं की बेहतर निगरानी के लिए इन सभी स्थलों को पांच जोन में बांटा है। इसमें जोन-1 में 58, जोन-2 में 24, जोन-3 में 24, जोन-4 में 69 और जोन-5 में सबसे अधिक 152 घाट व पूजा स्थल बनाए गए हैं। ये हैं शहर के प्रमुख घाट नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से घाटों पर सफाई, लाइटिंग और सजावट का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। शहर के प्रमुख छठ घाटों में राप्ती नदी तट पर स्थित राजघाट, गुरु गोरक्षनाथ घाट, रामघाट, तकिया घाट, एकला बांध, हनुमानगढ़ी घाट और नौसड़ घाट शामिल हैं। वहीं रोहिन नदी के किनारे महेसरा पुल और डोमिनगढ़ घाट पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा रामगढ़ ताल क्षेत्र के नौका विहार जेट्टी, फेज-2, चम्पा देवी पार्क, महंत दिग्विजयनाथ पार्क और ताल रिंग रोड के साथ-साथ गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर, सूर्यकुंड धाम सरोवर और मानसरोवर पोखरा पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। कई जगहों पर बने कृत्रिम घाट बड़े घाटों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए शहर के छोटे पार्कों और मोहल्लों में भी अस्थायी कृत्रिम पोखर तैयार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु अपने घर के पास ही सुरक्षित तरीके से अर्घ्य दे सकें। वेदी बना सुरक्षित कर रहे जगह घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। घर-घर से लोग अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचकर मिट्टी और ईंट से पारंपरिक वेदी बनाने, रंगोली सजाने और पूजा स्थल को चिन्हित करने में जुटे हैं। ताकि उनकी जगह सुरक्षित हो सके। नगर निगम ने की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुरक्षा के लिहाज से नगर निगम ने गहरे पानी से श्रद्धालुओं को दूर रखने के लिए बांस-बल्लियों से मजबूत बैरिकेडिंग की है। सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोरों, पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों की तैनाती के साथ-साथ महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल टैंकर, मोबाइल टॉयलेट और एंबुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में आज गणेश आचार्य करेंगे शिव थीम सॉन्ग लॉन्च:नमो घाट पर जुटेंगे फैंस, 11 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 'गणेश द स्टारडस्ट
    Next Article
    गोरखपुर में सुबह से शहर में छाई रही धुंध:धूप नहीं निकलने से दिन में भी बढ़ी ठिठुरन, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment