Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कल से महंगा होगा टोल:नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर बढ़े रेट, कैश पेमेंट पूरी तरह बंद

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर एक अप्रैल से टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद नई दरें प्रभावी होंगी। करीब पांच प्रतिशत तक की इस वृद्धि का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना इन मार्गों से आवागमन करते हैं। टोल दरों में हुई बढ़ोतरी से दैनिक यात्रियों का खर्च बढ़ना तय है। खासकर नौकरी, व्यापार या अन्य काम से रोज सफर करने वाले लोगों को हर महीने अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ेगी। हल्के वाहनों के टोल में प्रति प्लाजा 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। NHAI और UPEIDA ने जारी की नई सूची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने संशोधित टोल दरों की सूची जारी कर दी है। सभी टोल प्लाजा पर नई दरें लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। टोल वसूली की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब वाहन चालकों को केवल फास्टैग या ऑनलाइन माध्यम से ही टोल टैक्स देना होगा। इससे टोल प्लाजा पर जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। मिनी बस के टोल में नहीं हुआ बदलाव नई दरों में जहां अधिकांश श्रेणी के वाहनों के टोल बढ़ाए गए हैं, वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर मिनी बस के टोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य सभी वाहनों के लिए नई दरें लागू होंगी। सहजनवां-कुसम्ही फोरलेन स्थित तेनुआ टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची चस्पा कर दी गई है। इसमें सिंगल यात्रा, वापसी टिकट और मासिक पास सभी श्रेणियों में बढ़ोतरी शामिल है। तेनुआ टोल प्लाजा की नई दरें (रुपए में) कार: 105 | वापसी 155 एलसीवी: 165 | वापसी 250 बस: 345 | वापसी 520 3 एक्सल: 380 | वापसी 570 4 से 6 एक्सल: 545 | वापसी 815 ओवरसाइज: 660 | वापसी 995 गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की नई दरें (रुपए में) दो पहिया/ट्रैक्टर: 145 | वापसी 235 कार/जीप: 295 | वापसी 470 मिनी बस: 440 | वापसी 705 बस/ट्रक: 845 | वापसी 1355 3 से 6 एक्सल: 1345 | वापसी 2155 7 से अधिक एक्सल: 1755 | वापसी 2805 NHAI अधिकारी ने दी जानकारी NHAI के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि एक अप्रैल से बढ़ी हुई टोल दरें लागू कर दी जाएंगी। साथ ही सभी टोल प्लाजा पर नगद लेन-देन पूरी तरह बंद रहेगा और केवल फास्टैग आधारित भुगतान ही मान्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौहत्या मामले में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:प्रयागराज एसटीएफ ने अन्तर्जनपदीय आरोपी को दबोचा, 8 मुकदमे दर्ज
    Next Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:मेले से लौटते समय हुआ हादसा, बोलेरो ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment