Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गर्मी और उमस बढ़ी:दिन में लू से परेशान लोग, अगले तीन दिनों तक और बढ़ेगा तापमान

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार सुबह से ही तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह होते ही तापमान तेजी से बढ़ा और दिन चढ़ते-चढ़ते 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर तक तापमान और बढ़कर करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पाण्डेय के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं दोपहर में गर्म हवाएं चलने से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर निकलते ही शरीर झुलसने जैसा महसूस हो रहा है। रविवार को भी गर्मी का असर कम नहीं था। लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार से सिर्फ 0.1 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण लू का असर भी बढ़ गया है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है और लोग तेज धूप व गर्म हवा से बेहाल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके पीछे मुख्य वजह राजस्थान की तरफ से चल रही गर्म पश्चिमी हवाएं हैं, जो पूरे क्षेत्र में गर्मी बढ़ा रही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इसके बाद हवा की गति थोड़ी कम होने से लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में एसपी ने किया फेर बदल:शहजादपुर चौकी प्रभारी और कोखराज दरोगा लाइन हाजिर
    Next Article
    शंकराचार्य निश्चलानंद बोले-भारत को विभाजित करने का प्रयास होगा असफल:एक दिन हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा, 23 अप्रैल को 1964 साल पुराने मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment