Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में DIOS डॉ. अमरकांत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:शिक्षक संघ ने जताया शोक, बताया शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में DIOS डॉ. अमरकांत सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। संघ की ओर से जारी शोक संदेश में उनके कार्य और व्यक्तित्व को याद किया गया। संघ द्वारा जारी शोक संदेश में बताया गया कि उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और शिक्षकों व कर्मचारियों में गहरा दुख देखा गया। कर्मठ और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचान शोक संदेश में कहा गया कि डॉ. अमरकांत सिंह एक कर्मठ, निष्पक्ष और संवेदनशील अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा था, जिससे उन्होंने शिक्षकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उनके निधन से शिक्षा विभाग को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा। उनके अनुभव और कार्यशैली से विभाग को लगातार लाभ मिलता रहा, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। दो मिनट मौन रखकर दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, गोरखपुर के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक:महराजगंज में सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
    Next Article
    भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 26-27 मई को:औरैया में होगा आयोजन; जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment