Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:युवक ने कूदकर बचाई जान, लोग आग बुझाने बजाए फोन से बनाते रहे VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी चला रहे युवक ने किसी तरह उतरकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख वह स्कूटी से दूर हो गया और जलती हुई वाहन को देखते रहा। कुछ ही देर में आग की लपटें बढ़ने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घटना के दौरान लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। फायर ब्रिगेड को नहीं बुलाकर फोन से वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान पेट्रोल से भरा एक टैंकर भी मौके पर पहुंच गया, जिसे स्थानीय जागरूक नागरिकों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वापस कर दिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। अपने गांव जा रहा था युवक यह पूरा मामला सिकरी गंज थाना क्षेत्र के भैंसाबाजार का है। बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी आदर्श सिंह मंगलवार को गोरखपुर के तारामंडल से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भैंसाबाजार के पास उनकी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आदर्श सिंह ने स्कूटी रोककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख वह स्कूटी से दूर हो गए और जलती हुई वाहन को देखते रह गए। कुछ ही देर में आग की लपटें बढ़ने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। आदर्श सिंह ने बताया कि उन्होंने यह स्कूटी करबी ढाई वर्ष पहले गोरखपुर के तारामंडल सेंटर से खरीदी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- गोंडा में कुश्ती का फैसला WFI का:विनेश फोगाट के बयान पर पलटवार, कहा- कुश्ती का शौकीन हूं, बंद टूर्नामेंट मैंने शुरू कराया
    Next Article
    जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, स्व-गणना पोर्टल शुरू:एटा में की गई बैठक, अब घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment