Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, स्व-गणना पोर्टल शुरू:एटा में की गई बैठक, अब घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    भारत की आगामी जनगणना 2027 को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य ने 7 मई से 22 मई तक शुरू की जा रही स्व-गणना (Self Enumeration) व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत आमजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक बनेगी। अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को निर्धारित पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर लॉगिन करना होगा। यहां परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद भाषा चयन, ओटीपी सत्यापन और लोकेशन चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि चयनित भाषा और प्रारंभिक विवरण बाद में परिवर्तित नहीं किए जा सकेंगे, अतः सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध मैप के माध्यम से अपने निवास स्थान की सटीक पहचान दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रश्नावली को पूर्ण कर पूर्वावलोकन (Preview) के माध्यम से त्रुटियों का परीक्षण कर अंतिम सबमिशन किया जाएगा। सफल सबमिशन के पश्चात एक यूनिक SE ID जनरेट होगी। इस यूनिक SE ID को जनगणना कर्मी के सत्यापन के समय साझा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जनगणना कर्मियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उक्त SE ID के आधार पर विवरण का सत्यापन किया जाएगा। यदि जानकारी सही पाई जाती है तो प्रक्रिया तत्काल पूर्ण हो जाएगी, अन्यथा आवश्यकतानुसार पुनः डेटा संकलन किया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्व-गणना की इस व्यवस्था का विभिन्न संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने जोर दिया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सभी विभागों का समन्वय और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:युवक ने कूदकर बचाई जान, लोग आग बुझाने बजाए फोन से बनाते रहे VIDEO
    Next Article
    10 हजार घरों में कल 2 घंटे बिजली नहीं आएगी:बुलंदशहर के नैथला फीडर पर मरम्मत व केबिल डालने का काम होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment