Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- गोंडा में कुश्ती का फैसला WFI का:विनेश फोगाट के बयान पर पलटवार, कहा- कुश्ती का शौकीन हूं, बंद टूर्नामेंट मैंने शुरू कराया

    2 hours ago

    1

    0

    ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट के गोंडा में कुश्ती लड़ने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दिया है। उनका कहना है- नंदिनी नगर में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं हरियाणा में एक कार्यक्रम में गया था। वहां भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के जनरल सेक्रेटरी जयप्रकाश पहलवान मौजूद थे। मैंने उनसे कहा कि आप लोग बंद पड़ी ओपन रैंकिंग कुश्ती पर विचार करें और ये टूर्नामेंट कराएं। भारतीय कुश्ती संघ ने नंदिनी नगर को चुना, क्योंकि नंदिनी नगर में इन्फ्रास्ट्रक्चर हमेशा तैयार रहता है। इसलिए कुश्ती यहां पर हो रही है। बता दें कि सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक गोंडा में होगा। पहले पढ़िए विनेश फोगाट ने क्या कहा था 3 मई को विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। अब पढ़िए बृजभूषण ने आगे क्या कहा… पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने आवास पर बातचीत के दौरान विनेश फोगाट के बयान पर जवाब देते हुए कहा- वैसे तो रेसलिंग से मेरा सीधा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मैं कुश्ती का शौकीन हूं। मेरा बेटा इस समय उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष है और मेरा स्वयं का रेसलिंग से बहुत पुराना नाता है। हरियाणा में तय हुआ था नंदिनी नगर का नाम पूर्व WFI अध्यक्ष ने आगे कहा- दो प्रकार के टूर्नामेंट होते हैं- एक 'मैंडेटरी टूर्नामेंट' जैसे नेशनल, जिसमें हर स्तर के लगभग पांच नेशनल होते हैं और खेलना अनिवार्य होता है। दूसरा ओपन रेसलिंग जो मेरी ही परिकल्पना थी। लेकिन ये टूर्नामेंट तीन साल से बंद था। मैं हरियाणा में एक कार्यक्रम में गया। वहां पहलवान योगेश्वर दत्त, पूजा ढांडा, सारिका मलिक और कई अन्य रेसलर मौजूद थे। इन सभी ने मुझसे ओपन नेशनल आयोजित करने का आग्रह किया था। मैंने उस समय उसी कार्यक्रम में माजूद भारतीय कुश्ती संघ के जनरल सेक्रेटरी जयप्रकाश पहलवान से कहा कि आप लोगों को इसपर विचार करना चाहिए। अब एक समस्या आ रही थी कि कहां कराया जाए, क्योंकि इतनी जल्दी ये टूर्नामेंट कहां होगा। इसपर भारतीय कुश्ती संघ ने नंदिनी नगर को कहा कि नंदिनी नगर में इन्फ्रास्ट्रक्चर हमेशा तैयार रहता है। वहां टूर्नाूेंट हो सकता है। ​हमें उम्मीद है कि इसको लेकर देश के खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है, लेकिन सबसे अधिक उत्साह अगर कहीं इस खेल को लेकर के है तो हरियाणा में है। सभी खिलाड़ियों का स्वागत है। अच्छा नेशनल होगा। 1200 से 1300 खिलाड़ी आएंगे बृजभूषण के अनुसार, चूंकि नेशनल में हर प्रांत से एक-एक खिलाड़ी लड़ते हैं, जबकि ओपन नेशनल में किसी भी प्रांत से कितने भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, चाहे 100 हों या 200। मेरा अनुमान है कि गांडा में होने वाले ओपन नेशनल में लगभग 1200 से 1300 खिलाड़ी आएंगे। इन खिलाड़ियों में से 800 हरियाणा से और 400 पूरे देश से होंगे। 70 प्रतिशत मेडल हरियाणा ले जाता है बृजभूषण ने आगे कहा- अभी तक जो ओपन नेशनल का परिणाम रहा है। 63% से लेकर 70% तक मेडल हरियाणा को जाते हैं और बाकी में पूरा देश जाता है। ​इसलिए जो हरियाणा के अच्छे खिलाड़ी हैं या देश के जो अच्छे खिलाड़ी हैं, चोट के कारण या कुश्ती है लक के कारण जो छूट जाते थे और साल भर के लिए उनका गेम बंद हो जाता था कि वो क्या करें, उनको ये काम दिया गया है। ये टारगेट है और इसमें जो नेशनल में प्रथम स्थान पर आते हैं, फिर उनको इंडियन टीम मानकर व्यवहार किया जाता है। ये भी देश के अच्छे खिलाड़ी हैं। इससे आगे जाकर के कॉम्पिटिशन बढ़ जाता है और देश के लिए बड़ा फायदेमंद है। अब विनेश का पूरा बयान पढ़िए… विनेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं। जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं। एक महीने पहले कॉम्पिटीशन अनाउंस हुआ विनेश ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है। सरकार ने सब बृजभूषण के सहारे छोड़ा विनेश ने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा। कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है। कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। केस कोर्ट में पेंडिंग है विनेश ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि उनकी गरिमा और मान सम्मान की बात होती है। आज कुछ मजबूरियां ऐसी है कि मैं आप सभी को कुछ बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी, क्योंकि कोर्ट में केस पेडिंग है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी। ----- ये खबर भी पढ़ें जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में स्कॉर्पियो से दबिश देने गए थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा मंगल पर नाका हनुमानगढ़ी में केले और लड्‌डू भोग:महंत रामदास ने भक्तों में प्रसाद के साथ ओआरएस के पैकेट भी बांटे
    Next Article
    गोरखपुर में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:युवक ने कूदकर बचाई जान, लोग आग बुझाने बजाए फोन से बनाते रहे VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment