Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ा मंगल पर नाका हनुमानगढ़ी में केले और लड्‌डू भोग:महंत रामदास ने भक्तों में प्रसाद के साथ ओआरएस के पैकेट भी बांटे

    2 hours ago

    1

    0

    आज ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार को सिद्ध पीठ नाका हनुमानगढ़ी में हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। 101 दर्जन कदली फल का भोग लगाया गया जिसे भक्त अनिल कुमार पाण्डेय ने अर्पित किया। इसके बाद श्रृंगार आरती हुई हजारों भक्तों ने भाग लिया। हनुमान जी महाराज को लड्डुओं का भोग लगाया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर पीठ के महंत रामदास महाराज ने पूजन अर्चन कर गर्मी से निजात पाने के WHO द्वारा प्रमाणित ORS का निशुल्क वितरण सभी श्रद्धालुओं व राहगीरों को किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी ने हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर शुभम तिवारी भोला पाण्डेय संतोष कुमार मिश्र पार्षद सूर्य कुमार तिवारी सूर्या शिवम मिश्रा का वितरण में विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर कदली फल व लड्डुओं व गुलगुलला, खीर आदि का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।हजारों भक्तों ने शीतल जल ग्रहण किया। आयोजन में मुख्य रूप से रवींद्र कुमार सिंह प्रेम कुमार शुक्ल बबलू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SDM ने कस्तूरबा विद्यालय, गौशाला का निरीक्षण किया:खामियां मिलने पर अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए
    Next Article
    बृजभूषण बोले- गोंडा में कुश्ती का फैसला WFI का:विनेश फोगाट के बयान पर पलटवार, कहा- कुश्ती का शौकीन हूं, बंद टूर्नामेंट मैंने शुरू कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment