Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बारिश-आंधी से मौसम बदला:तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत, 31°C तक जाएगा तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार शाम आई तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार सुबह से आसमान साफ और धूप तेज रही, लेकिन 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बनाए रखा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने आज बारिश की संभावना नहीं जताई है और पूरे दिन मौसम साफ रहने की बात कही है। 15 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव के आसार मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। 15 मई तक धूप, बादल और हल्की बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान नियंत्रित बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। बुधवार शाम अचानक बदला मौसम बुधवार को सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान घने बादलों से ढक गया और शाम करीब पांच बजे तेज हवाओं के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसके बाद तेज बारिश होने लगी। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बारिश और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई और पारा 32 डिग्री सेल्सियस से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली: महिला थाने में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास:पति-ससुराल से प्रताड़ित होकर कार्रवाई न होने पर उठाया कदम
    Next Article
    राम मंदिर की सुरक्षा होगी और कड़ी:25 नए वॉच टावर, 5 बैग स्कैनर बढ़ेंगे,AI आधारित सुरक्षा सिस्टम पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment