Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली: महिला थाने में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास:पति-ससुराल से प्रताड़ित होकर कार्रवाई न होने पर उठाया कदम

    2 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद के महिला थाने में एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होने तथा शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से उसने यह कदम उठाया। हालांकि, मौके पर मौजूद होमगार्ड ने उसे बचा लिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। उसने इस संबंध में पहले भी विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज होकर महिला ने महिला थाने में ही मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। होमगार्ड ने उसे समय रहते पकड़ लिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस घटना से विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी करमू का है। यहां की रहने वाली परमिता की शादी करीब डेढ़ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में हुई थी। परमिता का आरोप है कि ससुराल के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया था। परमिता ने इस मामले की शिकायत वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों, पुलिस और अन्य अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने पहले मारपीट और उत्पीड़न के मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस अब इस मामले में महिला थाना अध्यक्ष और वन स्टॉप सेंटर में शिकायत करने का दावा कर रही है। हालांकि, वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज कजाला का कहना है कि इस महिला द्वारा उनके यहां कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। वहीं घटना के मामले में जाम महिला थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर अनेकों सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं सोचने वाली बात है कि पीड़ित महिला महिला थाने के आगे इस घटना को अंजाम देने क्यों पहुंची जबकि बराबर में अन्य सदर कोतवाली और और सिटी का का ऑफिस भी है। इससे पहले भी महिला थाने पर पुलिस की सुस्त कार्रवाई या समय रहते कार्यवही न होने से नाराज होकर कई महिलाओं ने आत्महत्या का प्रयास किया है।जिसमें आज तक आरोपी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बारिश से गर्मी से राहत:फसलों को मिला फायदा, तापमान में गिरावट दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर में बारिश-आंधी से मौसम बदला:तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत, 31°C तक जाएगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment