Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर की सुरक्षा होगी और कड़ी:25 नए वॉच टावर, 5 बैग स्कैनर बढ़ेंगे,AI आधारित सुरक्षा सिस्टम पर मंथन

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के अतिसंवेदनशील राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और दर्शन क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिसर की स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में आईबी डायरेक्टर, कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी, डीएम, एडीजी सिक्योरिटी, पीएसी, सीआरपीएफ और एसएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पुराने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के साथ नई व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अब तक परिसर में सात बैग स्कैनर संचालित थे, जिन्हें बढ़ाकर 12 किया जाएगा। इसके अलावा 25 नए वॉच टावर लगाने का भी फैसला लिया गया है। बैठक से पहले एक वॉच टावर का मॉडल तैयार कर अधिकारियों को दिखाया गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। पूरक मंदिरों में दर्शन शुरू होने के बाद बढ़ी चुनौती पहले श्रद्धालुओं की आवाजाही मुख्य राम मंदिर तक सीमित थी, लेकिन अब पूरक मंदिरों में भी दर्शन-पूजन शुरू होने से पूरे परिसर में मूवमेंट बढ़ गया है। सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में अन्य स्थानों पर घूमने और दर्शन की अनुमति मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने नई रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, परिसर के किनारे बन रही बाउंड्री वॉल को जल्द पूरा करने, दीवारों पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने और 11 नंबर गेट के निर्माण को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने परिसर स्थित कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। AI तकनीक से सुरक्षा होगी और मजबूत एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि रेड जोन में तैनात फोर्स और सुरक्षा उपकरणों की समीक्षा की गई है। भविष्य में सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और लेटेस्ट उपकरणों के इस्तेमाल पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि CCTV सिस्टम को और प्रभावी बनाने के साथ AI तकनीक के उपयोग पर भी मंथन किया गया, ताकि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाया जा सके। यलो जोन में बढ़ेंगी पार्किंग सुविधाएं रामधाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात और पार्किंग व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी है। बैठक में यलो जोन में पार्किंग की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी। अधिकारियों का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी और शहर में जाम की समस्या को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बारिश-आंधी से मौसम बदला:तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत, 31°C तक जाएगा तापमान
    Next Article
    संभल में रिटायर्ड शिक्षक की बेटी ने सुसाइड किया:पिता दूध लेकर लौटे, 20 मिनट चिल्लाते रहे; पड़ोसियों ने मजदूर से गेट तुड़वाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment