Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बुलेट सवारों ने फूंक दी कार, देखें VIDEO:साइड देने को लेकर युवक को जमकर पीटा, देर रात पुलिस ने 2 को दबोचा

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते में साइड देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कार चालक के साथ मारपीट की गई और उसकी कार में आग लगा दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात करीब 2 बजे दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। देखिए 2 तस्वीरें अब विस्तार से पढिए पूरा मामला… नगवा गांव निवासी नंदन पांडेय किराए पर कार चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार रात करीब 10:15 बजे वह अपनी कार लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव की एक सकरी गली में सामने से बुलेट बाइक पर सवार कुछ युवक आ गए। रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने नंदन को कार से बाहर खींच लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में कार में आग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। नंदन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल चालक का चल रहा इलाज मारपीट में घायल नंदन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया गीडा थाना पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगवा गांव के रहने वाले कपिल सिंह और विशाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों गीडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गीडा सीओ बोले- अन्य आरोपी की तलाश जारी ‘गीडा सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि- “गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार की शाम एक सूचना मिली कि दो लोगों में मारपीट हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि नगवा गांव के रहने वाले नंदन और वहीं के रहने वाले कपिल के बीच गाड़ी को आगे-पीछे करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। जिसमें कपिल और उसके परिवार के लोगों द्वारा नंदन के साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उसकी गाड़ी में आग लगा दी गई थी। नंदन के परिवार की तहरीर के आधार पर कपिल और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कपिल और उसके एक सहयोगी विशाल को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में गीडा थाना के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक योगेश यादव, उपनिरीक्षक विकास मिश्रा, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल पिन्टू कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में घूस लेकर जन्म तिथि बदल दी:प्रमाण पत्र पर मिले उप सचिव के साइन, अपर सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:दिल्ली जा रही युवती को लखनऊ में बनाया बंधक, 3 दोस्तों ने 3 दिन तक हैवानियत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment