Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की घोषणा:कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया गया

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा जिला कार्यसमिति और योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की सोच और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही पार्टी मजबूत होती है और सरकार बनती है। भाजपा सभी वर्गों के लिए काम कर रही क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार समाज और देश के हित में काम कर रही है। यही वजह है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि 7 मई तक सभी मंडलों की बैठकें पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद 17 और 18 मई को जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री योगेश प्रताप सिंह ने किया। कई विधायक और पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, अशोक सिंह, युधिष्ठिर सिंह, डॉ. आरडी सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पिपराइच विधायक महेन्द्रपाल सिंह, बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी समेत कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्णायक मोड़ पर तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई:पूर्व DM समेत अहम गवाहों की गवाही तय, 11 और 13 मई को दर्ज होंगे बयान
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना:जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment