Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बढ़ी गर्मी की तपिश:पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अगले 3 दिनों में 5°C तक चढ़ेगा पारा

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह के समय ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। सड़क पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए टोपी, छाता और गमछे का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में धूप और तेज हो सकती है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसी कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क होने लगा है। फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने की वजह से 11 और 12 मई को मौसम साफ और सूखा रहेगा। 5-7 °C तक बढ़ेगा तापमान सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे ने बताया कि आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्म हवाएं तो नहीं चलेंगी, लेकिन तेज धूप और बढ़ती तपिश लोगों को परेशान करेगी। 13 मई से छाए रहेंगे बादल इसके बाद अगले तीन दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसका तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। गर्मी का असर बना रहेगा। रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान अभी सामान्य से कम है, लेकिन पिछले एक दिन में इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले रविवार को तापमान में अच्छी बढ़त देखी गई। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने शादी का झांसा देने वाले को पकड़ा, पीड़िता भी सकुशल बरामद
    Next Article
    गाजीपुर निशा हत्याकांड पर विश्वकर्मा महासभा की बैठक:मंत्री ओमप्रकाश राजभर की टिप्पणी की निंदा, बर्खास्तगी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment