Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने शादी का झांसा देने वाले को पकड़ा, पीड़िता भी सकुशल बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती:जनपद की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के स्पष्ट निर्देशों पर की गई। घटना 27 अप्रैल 2026 की है, जब नाबालिग लड़की खेत की ओर गई थी और वापस नहीं लौटी। 28 अप्रैल 2026 को लड़की के पिता ने थाना सोनवा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सेमरा पुरवा कल्यानपुर, थाना सोनवा निवासी अशोक पुत्र लोधे ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का अपहरण किया है। इसके बाद थाना सोनवा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि अभियुक्त अशोक कुमार ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र लोधे, निवासी ग्राम सेमरा पुरवा दा0 कल्यानपुर, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती को नेवरिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने इस संबंध में कहा है कि नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल:फायरिंग में एसआई के बाएं हाथ में भी लगी गोली
    Next Article
    गोरखपुर में बढ़ी गर्मी की तपिश:पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अगले 3 दिनों में 5°C तक चढ़ेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment