Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर निशा हत्याकांड पर विश्वकर्मा महासभा की बैठक:मंत्री ओमप्रकाश राजभर की टिप्पणी की निंदा, बर्खास्तगी की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    औरैया में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर एक बैठक की। इस दौरान महासभा ने हत्या की निंदा की और भाजपा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा मृतक पर की गई टिप्पणी की भी आलोचना की। संगठन ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। यह बैठक रविवार, 10 मई को शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित संगठन की महिला जिलाध्यक्ष रानी शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हुई इस बैठक में गाजीपुर के कटारिया करंडा थाना क्षेत्र में हुई निशा विश्वकर्मा की हत्या पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने निशा की हत्या पर निंदा प्रस्ताव पारित किया और मंत्री राजभर की अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्हें प्रदेश सरकार से बर्खास्त करने की मांग उठाई। बैठक में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पीडीए परिवार और विश्वकर्मा समाज पर लगातार हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार, बेटियों के साथ दुष्कर्म और नौजवानों की हत्याओं पर भी गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने इन घटनाओं पर शोक व्यक्त करते हुए आक्रोश जताया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष नाथूराम शर्मा, संगठन के संरक्षक ओम प्रकाश ओझा, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रानी शर्मा, महासचिव मुकेश शर्मा, सोवरन, बैजनाथ शर्मा, सुबोध ओझा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बढ़ी गर्मी की तपिश:पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अगले 3 दिनों में 5°C तक चढ़ेगा पारा
    Next Article
    ट्रांसपोर्टर की हत्या हुई थी:GST अधिकारी के पति के रिश्तेदार की तलाश, कार से उड़ाने वाला चालक गोशाला में करता था काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment