Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में असली इंडिया बसता है:बोले- साउथ एक्टर, फैंस में दिखा वो पागलपन, पवन जी को चुनना खास; देखिए भास्कर इंटरव्यू...

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में फिल्म अभिनेता अदिवि शेष अपनी फिल्म का डैकत: एक प्रेम कथा का गाना 'टच बडी' का गाने लॉन्च किया। इस दौरान उनके साथ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भी मौजूद रही। गाना लॉन्च के बाद फिल्म अभिनेता अदिवि शेष ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। अब विस्तार से पूरा पढिए इंटरव्यू… सवाल: गोरखपुर आना कैसा अनुभव रहा? जवाब: बहुत शानदार अनुभव रहा मेरा गोरखपुर में आकर। आज सुबह मैंने रामगढ़ का झील घूमने गया। इतना शानदार नजारा यहां पर देखने को मिल। एकदम मजा आ गया। सवाल: अपनी अपकमींग मूवी के बारे में बताइए? जवाब: देखिए यहां बहुत तो मैं नहीं बता सकता, उसके लिए आपसभी को 10 अप्रैल को सिनेमा घर तक आना पड़ेगा। इतना जरूर कहूँगा की बहुत मज़ा आने वाला है। जब मैंने मूवी की कहानी लिखी थी तो इसमें जो रस है वो भोजपुरी और साउथ के फिल्मों के कल्चर से मिलता जुलता है। तो हमने सोचा की क्यों ना हम पवन जी को इसमें गाना गवाएं। उनका स्पेशल अपीयरेंस भी है फिल्म में। सवाल: बाकी स्टार लॉन्च के लिए मुंबई-दिल्ली जाते है, आप गोरखपुर आए? जवाब: क्योंकि असली इंडिया यहां पर है। यहां लोगों का पागलपन मैंने देखा आज। यहां आकर बहुत प्यार मिला। मैं रवि किशन जी का भी धन्यवाद देता हूँ। जिन्होंने इस प्रोग्राम की पर्मिशन दिलवाई। सवाल: गोरखपुर की जनता के लिए क्या कहना है? जवाब: बस ये सोच लीजिए रेल की पटरी, आग, बन्धूक बारूद ये सारी चीजों के बीच में 13 साल पुरानी प्रेम कहानी 2 एनिमी के बीच ये प्रेम कहानी है। गोरखपुर वालों 10 अप्रैल को देखना मत भूलना। सवाल: फिल्म की पूरी कास्ट को बताइए? जवाब: इसमें मेरी हिरोइन मृणाल ठाकुर,अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी इसके अलावा और भी लोग हैं। इसको मैंने पूरी तरह से हिन्दी में बनाया है। यकीन मानिए बहुत मज़ा आने वाला है। अंत में उन्होंने भोजपुरी में कहा कि हमके यहां बहुत अच्छा लागल…गुरु गोरक्षनाथ की जय हो, जय बालाजी.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक नहीं, जनता का सेवक बनकर काम किया:सपा विधायक मनोज पारस बोले- नगीना में कताई मिल, किरतपुर में स्टेडियम बनवाना है
    Next Article
    जाम में 1.30 घंटे एंबुलेंस फंसी, तड़पता रहा मरीज:मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल से गुरुदेव चौराहे तक लगा रहा जाम, वाहनों के पहिए थमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment