Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 40 करोड़ के फसल बीमा घोटाले का आरोप:बाढ़ पीड़ित किसानों ने DM को दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच- कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बाढ़ से प्रभावित किसानों ने फसल बीमा में करीब 40 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। दिलीप किसान ने आरोप लगाया कि साल 2024 की भीषण बाढ़ में बरहलगंज क्षेत्र की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। शासन ने क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित मानकर राहत दी, लेकिन तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला की रिपोर्ट में धान उत्पादन दिखा दिया गया। किसानों के मुताबिक इसी वजह से बीमा क्लेम रोक दिया गया। अपने-अपने को लाभ, बाकी को इनकार ज्ञापन में कहा गया है कि 3426 किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला। किसानों ने इसे करीब 40 करोड़ रुपये के संभावित घोटाले से जोड़ते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया कि सीधेगौर और वल्थर ग्राम पंचायत में बीमा क्लेम का भुगतान कर दिया गया, जबकि नेतवार पट्टी, बगहा, पाटन, पैहारीया, बरडीहा और गोनघाट जैसे प्रभावित गांवों को नजरअंदाज कर दिया गया। इसे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत बताया गया है। टूटी नहर से हर साल डूबती फसल किसानों ने बताया कि सरयू नहर परियोजना की खराब स्थिति के कारण बाऊपार, ढरसी, टिकरी, पिछौरा, डिहूलपार, गेरूआखोर और सिहाईजपार गांवों में हर साल फसल बर्बाद हो रही है। बरसात से पहले पक्का निर्माण और मरम्मत की मांग की गई है। टिकरी गांव में नलकूप विभाग की जमीन और नाली पर विकास गुप्ता उर्फ हरिशंकर गुप्ता द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया गया। वहीं NHAI सर्विस रोड पर अतिक्रमण और रामजानकी मार्ग निर्माण में किसानों की जमीन बिना भुगतान लेने की शिकायत भी सामने आई है। आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी ज्ञापन देने वालों में दिलीप किसान के साथ इन्द्रेश कुमार (जिलाध्यक्ष), इन्द्रजीत यादव, प्रमोद पांडेय, अभिषेक यादव, छोटेलाल प्रजापति, विनय गिरी, बाबूलाल गुप्ता, जोखन प्रजापति, शैलेन्द्र दूबे, सुनिता देवी, गुड्डी देवी और सुनील पाठक (हलधर) प्रमुख रूप से शामिल रहे। किसानों ने साफ कहा कि अगर जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और बकाया बीमा भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर जा रहे 20 कांग्रेसी नेता एयरपोर्ट से गिरफ्तार:OBC मोर्चा अध्यक्ष अनिल जयहिंद समेत बनारस महानगर-जिलाध्यक्ष जीप में भरकर ले गए थाने
    Next Article
    तपती धूप से बरेली की सड़कों पर पसरा सन्नाटा:दोपहर में सड़कें सूनी, आसमान से बरस रही आग ने थामी शहर की रफ्तार, पारा 41 डिग्री पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment