Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तपती धूप से बरेली की सड़कों पर पसरा सन्नाटा:दोपहर में सड़कें सूनी, आसमान से बरस रही आग ने थामी शहर की रफ्तार, पारा 41 डिग्री पार

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली शहर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिनों से बरेली में आसमान से आग बरस रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि दोपहर होते ही शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सोमवार को बरेली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड की याद दिला दी। प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा, ऑफिसों में कैद हुए कर्मचारी भीषण लू और तपिश का असर शहर के वीआईपी और व्यापारिक इलाकों में साफ देखा जा सकता है। नावेल्टी चौराहा, पटेल चौक, चौकी चौराहा, रामपुर गार्डन, राजेंद्र नगर, सील चौराहा, डीडी पुरम और सर्किट हाउस चौराहा जैसे व्यस्त रहने वाले इलाकों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी दफ्तरों के बाहर भी सन्नाटा रहा और कर्मचारी व आमजन धूप से बचने के लिए अंदर ही कैद रहे। तेज धूप की वजह से लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह चेहरे ढक कर बाहर निकल रहे हैं। डायरिया का बढ़ा प्रकोप, जिला अस्पताल के वार्ड हुए फुल गर्मी का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। भीषण गर्मी और लू की वजह से जिले में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जिसके चलते अस्पताल के वार्ड पूरी तरह फुल हो चुके हैं। बेड की कमी के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह अस्पताल के डॉक्टरों ने आम जनता को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी का अधिक से अधिक सेवन करें और ताजे फलों के जूस का प्रयोग करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और यदि उल्टी या दस्त की शिकायत हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 40 करोड़ के फसल बीमा घोटाले का आरोप:बाढ़ पीड़ित किसानों ने DM को दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच- कार्रवाई की मांग
    Next Article
    संभल विधानसभा सीट से सपा पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ. अरविंद गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी से रफ्तउल्लाह; जानिए MLA की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment