Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर जा रहे 20 कांग्रेसी नेता एयरपोर्ट से गिरफ्तार:OBC मोर्चा अध्यक्ष अनिल जयहिंद समेत बनारस महानगर-जिलाध्यक्ष जीप में भरकर ले गए थाने

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के कटरिया करंडा की किशोरी की मौत के मामले में परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को सोमवार दोपहर पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोक लिया। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के साथ 20 से अधिक कांग्रेस नेताओं को एयरपोर्ट के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, कांग्रेस ओबीसी विंग के अध्यक्ष को रिसीव करने पहुंचे महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल समेत सभी नेताओं को एराइवल गेट पर घेराबंदी करके पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन सभी नेताओं को जीप में भरकर सिंधौरा थाने ले जाया गया। दिल्ली से वाराणसी पहुंचे अनिल जयहिंद के साथ ओबीसी मोर्चा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सोशलिस्ट, कांग्रेस महासचिव अरविंद कुमार भारद्वाज, संतोष प्रजापति समेत कई बड़े नेता भी शामिल रहे। जहां शाम तक सभी पुलिस हिरासत में हैं। इसके पहले सुबह से ही पुलिस ने कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडल में जाने वालों को नजरबंद कर रखा था। कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं को रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। पहले तस्वीरों में देखिए पुलिस और कांग्रेसियों की तकरार
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला अस्पताल गली में ‘मरीज माफिया’ का जाल:मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों और अवैध जांच केंद्रों तक पहुंचाते
    Next Article
    गोरखपुर में 40 करोड़ के फसल बीमा घोटाले का आरोप:बाढ़ पीड़ित किसानों ने DM को दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच- कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment