Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के मुक़ीम सिद्दीक़ी ने शूटिंग चैंपियनशिप में दिखाया कमाल:600 में से 513 अंक हासिल कर बढ़ाया यूपी का मान

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के युवा शूटर मुक़ीम सिद्दीक़ी ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में मुक़ीम ने 50 मीटर .22 फ्री पिस्टल स्पर्धा में 600 में से 513 अंक हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की खेल जगत में सराहना हो रही है। यह प्रतियोगिता 28 अप्रैल से 14 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के राष्ट्रीय और रिनाउंड शूटर प्रतिभाग कर रहे हैं। ऐसे बड़े मंच पर मुक़ीम सिद्दीक़ी ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वह इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। सीनियर कैटेगरी के मानक स्कोर से आगे निकले मुक़ीम 50 मीटर .22 फ्री पिस्टल स्पर्धा में सीनियर कैटेगरी के रिनाउंड शूटरों का स्कोर 495/600 माना जाता है, जबकि मुक़ीम ने 513 अंक हासिल कर उससे बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उनके स्कोर को काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। मुक़ीम सिद्दीक़ी का अगला मुकाबला 10 मई को 25 मीटर .22 स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में होगा, जो नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में ही आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से देहरादून में आयोजित होने वाली ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में वह 19 मई को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करेंगे। गोरखपुर के खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा मुक़ीम सिद्दीक़ी की इस उपलब्धि से गोरखपुर के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। लगातार बड़े मंचों पर बेहतर प्रदर्शन कर वह शहर के उभरते शूटर्स के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की बिहार में मौत:3 का सिर धड़ से अलग हुआ; लोडर से उछलकर गिरे, ट्रक ने रौंदा
    Next Article
    गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत:महराजगंज में मिट्टी के ढेर पर खेलते-खेलते लापता हुए थे मासूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment