Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के मूक-बधिर विद्यालय में हुआ सेवा कार्य:बच्चों को स्कूल बैग-सेनेटरी पैड दिए गए, पढ़ाई-स्वच्छता पर रहा फोकस

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मूक-बधिर विद्यालय में बुधवार को रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग और सेनेटरी पैड वितरित किए गए। क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार स्कूल बैग दिए गए, जिससे वे अपनी पढ़ाई का सामान आसानी से रख सकें। साथ ही किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए, ताकि उन्हें स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस दौरान बच्चों को मन पसंद खाने के सामान भी दिया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की पहल क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल बच्चों की जरूरतें पूरी की जाती हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। इस अवसर पर रोहित जैन, दीपक करीवाल, रीता अग्रवाल, राजकुमार बथवाल और रेनू कंदोई सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वितरण कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया और बच्चों से संवाद भी किया। अध्यक्ष-सचिव ने जताया आभार कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्ष अल्पना जैन और सचिव शिखा जैन ने सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलपति बोले, राष्ट्र की आधारशिला है नारी सशक्तिकरण:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान
    Next Article
    डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:आरोप- ब्लड चढ़ाने के दौरान बिगड़ी हालत, ACMO ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment