Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेट के लिए भटकना बंद:फ्री वाई-फाई सर्विस शुरू, फ्लाइट स्टेटस- कैब बुकिंग जैसे काम होंगे आसान

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर हवाई अड्डे पर अब यात्रियों को इंटरनेट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। फ्लाइट का समय देखना हो, टिकट या बोर्डिंग पास डाउनलोड करना हो, कैब बुक करनी हो या परिवार वालों को अपडेट देनी हो अब ये सभी जरूरी काम एयरपोर्ट पर ही आसानी से हो जाएंगे, क्योंकि यहां फ्री वाई-फाई सर्विस शुरू हो गई है। यह सुविधा देशभर के एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और मॉडर्नाइजेशन के तहत वर्चुअल कार्यक्रम में शुरू की गई। उद्घाटन राजकोट एयरपोर्ट से किया गया, जहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। देशभर में कई सुविधाओं की शुरुआत इस दौरान देशभर के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर कई नई मॉडर्न सुविधाएं लॉन्च की गईं। इनमें उड़ान यात्री कैफे, डिजी यात्रा, फ्री वाई-फाई, अवसर आउटलेट, चिल्ड्रन प्ले एरिया, फूड कोर्ट/आउटलेट्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड से जुड़े काम शामिल हैं। इन सभी इनिशिएटिव्स का मकसद यात्रियों को स्मूथ, फास्ट और ज्यादा कंफर्टेबल ट्रैवल एक्सपीरियंस देना है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई वाई-फाई सर्विस से यात्रियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। अब उन्हें जरूरी जानकारी के लिए मोबाइल डेटा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और यात्रा से जुड़े काम तेजी से निपट सकेंगे। एयरपोर्ट हो रहा मॉडर्न इस मौके पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने इस पहल पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विकास और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और आगे भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नई सर्विस के शुरू होने से गोरखपुर हवाई अड्डा अब और अधिक मॉडर्न और यात्री-अनुकूल बनता जा रहा है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पाम संडे पर निकला जुलूस और प्रार्थना:बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल, पवित्र सप्ताह की शुरुआत का दिया संदेश
    Next Article
    पीलीभीत में ₹98 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार:असम चौराहे पर ट्रायल शुरू, 1 अप्रैल को होगा उद्घाटन; शहर को जाम से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment