Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर बस स्टेशन बनेगा मॉडर्न टर्मिनल:100 करोड़ से होगा निर्माण, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के यात्रियों को जल्द ही बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलने वाली हैं। गोरखपुर बस स्टेशन को आधुनिक टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से यह काम सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के तहत किया जाएगा। नया बस टर्मिनल आने वाले कई साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसे आलमबाग बस टर्मिनल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां यात्रियों को सफर के साथ शॉपिंग, खानपान और ठहरने की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। इसके लिए 14,416 वर्ग मीटर जमीन चिन्हित कर ली गई है। भीड़ और अव्यवस्था से मिलेगी राहत अभी बस स्टेशन पर भीड़ और अव्यवस्था की समस्या रहती है, लेकिन नए टर्मिनल में अलग-अलग रूट की बसों के लिए अलग प्लेटफॉर्म होंगे। इससे यात्रियों को बस पकड़ने में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी। यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बैठने की बेहतर व्यवस्था, कैंटीन और मनोरंजन के लिए टीवी की सुविधा दी जाएगी। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स भी बनाए जाएंगे, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी। हर पल मिलेगी बसों की जानकारी नए बस स्टेशन में यात्रियों को बसों के समय और संचालन की जानकारी लगातार मिलती रहेगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने निर्माण के लिए एजेंसी तय कर दी है और सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस दौरान बस स्टेशन को अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हर दिन हजारों यात्रियों को होगा फायदा गोरखपुर से रोजाना करीब 1100 से 1200 बसें चलती हैं और 50 से 60 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में नए टर्मिनल से सीधे तौर पर हजारों यात्रियों को रोजाना फायदा मिलेगा। शहर के गोरखपुर रेलवे स्टेशन का भी करीब 500 करोड़ रुपये से पुनर्विकास चल रहा है। इससे गोरखपुर में यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारियों का विरोध:सपा MLC ने कुलपति को दिया ज्ञापन,बोले-24 घंटे में नहीं हुआ समाधान तो होगा बड़ा आंदोलन
    Next Article
    काली नदी के पुलों की मरम्मत होगी:बुलंदशहर में लोक निर्माण विभाग दो करोड़ रुपये खर्च करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment