Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखनाथ में सीएम ने सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया:बोले- पुलिस में 9 साल में 2 लाख से अधिक भर्ती की, ट्रेनिंग सेंटर खोले

    5 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा। इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाते हैं। यह मान्यता होती थी कि सुरक्षा के लिए केवल पुलिस की भर्ती कर लो। लेकिन यदि पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग नहीं है तो वह भी एक साधारण आदमी है। इसलिए भर्ती की प्रक्रिया के बाद उसकी ट्रेनिंग हो। उसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करे तो उस दौरान उसकी अवस्थापना सुविधाएं भी उस तरह की हों, इसका ध्यान नहीं दिया जाता था। इसका परिणाम होता था कि पुलिस का जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पाता था। योगी बोले- हमने पुलिस की सुविधाएं बढ़ाईं 2017 में जब हम आए तो उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में आधे से अधिक पद खाली थे। 9 साल में 2 लाख 19 हजार से अधिक भर्ती की है। 2017 में जब सरकार में आए थे तो पुलिस की ट्रेनिंग की क्षमता एक समय में 3 हजार से अधिक नहीं थी। वर्तमान में जो अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ है, उसका परिणाम है कि 60 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग करा रहे हैं। राज्य वही है, लेकिन अब 200 गुना से अधिक सुविधाएं हो गई हैं। पहले थाना, चौकी, पुलिस लाइन हो या पीएसी की वाहनी हो, कहीं भी पुलिस कार्मिकों के लिए आवासीय सुविधा नहीं होती थी। परिणाम होता था कि वह किराए पर रहता था या जैसे-तैसे अपना जीवन व्यतीत करता था। हर पुलिस लाइन में 200 पुलिस कार्मिकों के लिए आवासीय सुविधा दी। थाने का क्या मॉडल होगा, गोरखनाथ थाने को देख सकते हैं। फायर टेंडर के लिए बिल्डिंग तेजी से बन रही है। जब अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ तो उनकी कार्य की गति भी बढ़ी। इसका परिणाम रहा कि सुरक्षा का बेहतर मॉडल बना। इससे पहले सीएम ने सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। इसे गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। दोनों भवनों को बनाने में 9 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आई है। दोनों भवन एक-दूसरे से लगे हुए हैं। स्टिल्ट प्लस 4 तल के दोनों भवन बनाए गए हैं। यहां अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम होगा। इसके साथ ही पुलिस स्टोर रूम एवं मेंटीनेंस वर्कशॉप भी इसमें बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह जारी:स्कूलों में आग से बचाव के लिए प्रयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    उन्नाव में मांगलिक आयोजनों के लिए गैस संकट पर राहत:शादी-तिलक के लिए मिलेंगे 5 कमर्शियल सिलेंडर, डीएसओ कार्यालय में लागू हुई विशेष व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment