Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुकुल के छात्र को 11 बार सिगेरट से जलाया:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 43 चोट के निशान, आचार्य और उसकी गर्लफ्रेंड अरेस्ट

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने वाले 11 साल के दिव्यांश की मौत ने दिल दहला देने वाला सच सामने रखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्चे के शरीर पर 43 चोटों के निशान थे और उसे 11 बार सिगरेट से जलाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक भारी वस्तु से बेरहमी से प्रहार किया गया, जिससे अंदरूनी चोटें आईं और इसी के चलते उसकी मौत हो गई। मामले में कुकर्म की आशंका भी जताई गई है, जिसके चलते चार स्लाइड बनाकर जांच के लिए लैब भेजी गई हैं। पिता की तहरीर पर आचार्य और उसकी गर्लफ्रेंड गिरफ्तार मामले में पुलिस ने मृतक के पिता नरेंद्र कुमार द्विवेदी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद गुरुकुल में आचार्य रहे मामा सौरभ मिश्रा और उसकी गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिव्यांश पढ़ाई में ध्यान नहीं देता था, जिस कारण उसकी पिटाई की गई। हालांकि मारपीट इतनी ज्यादा हो गई कि उसकी जान चली गई। इसके बाद आरोपी कार बुक कर शव को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। घर के बाहर फेंक गए शव, परिजनों में मचा कोहराम जानकारी के मुताबिक महाराजपुर निवासी फैक्ट्री कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने 15 अप्रैल को अपने इकलौते बेटे का दाखिला गुरुकुल में कराया था। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे गुरुकुल संचालक कन्हैया मिश्रा कार से दिव्यांश का शव घर से कुछ दूरी पर फेंककर चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटे की हालत देख चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में बच्चे के साथ हुई क्रूरता की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में पीठ, हाथ, पैर और सीने समेत कई हिस्सों पर गंभीर चोटों और जलाने के निशान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बरेली का जलवा:हाईस्कूल का 88.27% और इंटर का रिजल्ट रहा 81.96%, नंदिनी और सुरभि ने किया यूपी में टॉप
    Next Article
    लव मैरिज के दो महीने बाद किया सुसाइड:मैसेज किया-मैं मरना नहीं चाहती थी, मुझे न्याय जरूर दिलाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment