Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिरफ्तारी पर हंसते, हाथ हिलाते रहे अंसार पहलवान; VIDEO:प्रयागराज में भीड़ देख गदगद हुए सपा नेता, मलबे से निकले जख्मी सिसक रहे

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में सपा नेता अंसार पहलवान गिरफ्तारी और पेशी पर हंसते-मुस्कुराते और हाथ हिलाते नजर आए। वह थाने से लेकर अस्पताल और जिला अदालत में अपने स्वागत में जुटी भीड़ देखकर गदगद हुए। 19 लोगों के जख्मी होने का दर्द सपा नेता अंसार पहलवान के चेहरे पर नजर नहीं आया। वहीं, दूसरी तरफ पिपरहा बिहार की रहने वाली बुजर्ग महिला सुरेखा देवी के आंसू थम नहीं रहे हैं। सुरेखा देवी को फोन से सूचना दी गई कि कोल्ड स्टोरेज गिरा तो सब दबकर मर गए। बेटे अंकित की मौत की आशंका से भागती हुई वह प्रयागराज पहुंची। अस्पताल में भर्ती अंकित की बेड के पास बैठकर वह रोती रहीं। फाफामऊ में आदर्श कोल्ड स्टोरेज नाम की बिल्डिंग 23 मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे धमाके के बाद ढह गई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 19 लोग घायल हुए हैं। कोल्ड स्टोरेज के मालिक सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद उर्फ पहलवान हैं। स्वागत में भीड़ देख हंसते और हाथ हिलाते रहे अंसार पूर्व मंत्री अंसार अहमद उर्फ पहलवान को गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अंसार अहमद नेताओं की तरह मुस्कुराते हुए लोगों से हाथ मिलाते नजर आए। उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ को देखकर वे काफी खुश दिखे। उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील और समर्थक कचहरी पहुंच गए। सपा नेताओं की भीड़ भी जिला अदालत में उनके इंतजार में नजर आई। इस समर्थन से उत्साहित अंसार अहमद मुस्कुराते हुए जेल के लिए रवाना हो गए। नैनी जेल भेजे गए अंसार अहमद कोल्ड स्टोरेज कांड में गिरफ्तार पूर्व मंत्री अंसार अहमद, मंजूर इलाही और अलाउद्दीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्रिशा मिश्रा ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत कागजातों का अवलोकन किया और सहायक अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता रविन्द्र यादव तथा सैय्यद इफ्तेखार हुसैन के तर्क सुने। अदालत ने कहा- पुलिस द्वारा प्रस्तुत कागजातों के अनुसार विवेचना 24 घंटे के भीतर पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में कारागार भेजा जाना उचित है। इसके बाद अंसार अहमद को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। घायलों का क्या कहना है पढ़िए…. गांव में शोर मचा बिल्डिंग गिर गई, सब मर गए: सुलेखा देवी पिपरहा, बिहार के रहने वाले बलबीर बेली अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी मां सुलेखा पास में बैठकर रो रही हैं। सुलेखा से जो भी सवाल करता है, वह बेटे की ओर देखकर आंखें पोंछने लगती हैं। सुलेखा ने बताय- गांव में फोन आया कि जहां बलबीर काम कर रहा था, वहां धमाका हो गया। सब कुछ गिर गया और लोग दब गए। पूरे गांव में खबर फैल गई कि सब मर गए। हमें तुरंत प्रयागराज आने को कहा गया। हम समझ बैठे कि सब कुछ खत्म हो गया है। बेटे की कोई खबर नहीं मिल रही थी। गांव के लोगों के साथ यहां पहुंचे तो बेटा मिल गया। अब मैं इसे यहां काम नहीं करने दूंगी, इसे अपने साथ गांव वापस ले जाऊंगी। 20-25 लोग मलबे में दब गए थे कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले महेश कुमार ने कहा- हम सब काम कर रहे थे। मैं बोरी लेकर जा रहा था, तभी अचानक कोल्ड स्टोरेज से धीरे-धीरे गैस निकलने जैसी स्थिति होने लगी। कई लोग कह रहे थे कि आलू खराब हो रहा है, तभी तेज आवाज हुई और अचानक पूरी बिल्डिंग गिर गई। हमारे ऊपर भी पत्थर गिरा। कुछ देर बाद जब उठे तो कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। चारों तरफ शोर मचा था, लोग भाग रहे थे। कपड़े से मुंह और आंखें पोंछीं, फिर हम भी टटोलते हुए बाहर की ओर निकले। जो लोग सो रहे थे, करीब 20-25 लोग मलबे में दब गए थे। हमारे गांव के कई लोग, जो सहरसा (बिहार) से यहां काम करने आए थे, वे भी वहां मौजूद थे। शिव नंदन ने बताया- मेरे भाई राहुल की आवाज गायब शिव नंदन ने बताया- मैं दो नंबर में था। मेरा भाई राहुल एक नंबर में काम कर रहा था। वहीं, पूरा मलबा गिर गया। मेरे भाई की राहुल की आवाज गायब है। अमोनिया गैस उसके गले तक चली गई। सांस लेने की वजह से गैस अंदर गई और वह बोल नहीं पा रहा है। अस्पताल में इशारे से बात करता है। जब हादस हुआ तो लगा तेज तूफान की वजह से आवाज हुआ, लेकिन कुछ फटा था फिर छत बैठ गई। घरवाले परेशान हैं कि कहीं आवाज न चली जाए। अब हम काम नहीं करेंगे वापस सहरसा जाएंगे। अंकित कुमार ने कहा- मेरे सिर और पैर पर पत्थर गिरा अंकित कुमार ने कहा- मैं दही-चूड़ा खा रहा था। आवाज के साथ छत गिरी न तो सब चीखते हुए भागने लगा। मेरे सिर और पैर पर पत्थर गिरा। वहीं गिर पड़े, इतना धूल था कि कुछ दिखाई नहीं दिया। फिर जिधर सब भाग रहे थे हम भी उधर घिसटते हुए भागे। कोई मेरा हाथ पकड़ कर खींचा बोला चल यहां से। मैं 13 साल का हुूं। इसी साल साल से यहां काम कर रहा हूं। सहरसा का हूं, ठेकेदार ले आया था। घरवाला भी अभी नहीं पहुंचा है। चोट में बहुत दर्द होता है। गांव वापस चल दूंगा। अंकित कुमार ने कहा- मेरे सिर और पैर पर पत्थर गिरा अंकित कुमार ने बताया- मैं दही-चूड़ा खा रहा था, तभी तेज आवाज के साथ छत गिर गई और सब लोग चीखते हुए भागने लगे। मेरे सिर और पैर पर पत्थर गिर गया, जिससे मैं वहीं गिर पड़ा। चारों तरफ इतनी धूल थी कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फिर जिधर सब भाग रहे थे, मैं भी उधर घिसटते हुए बढ़ा। किसी ने मेरा हाथ पकड़कर खींचा और कहा- चल, यहां से निकल। अंकित ने बताया- मैं 13 साल का हूं और इसी साल से यहां काम कर रहा हूं। मैं सहरसा (बिहार) का रहने वाला हूं, ठेकेदार मुझे यहां लेकर आया था। अभी घर वाले भी नहीं पहुंचे हैं। चोट में बहुत दर्द हो रहा है। मैं अब गांव वापस चला जाऊंगा। हत्या समेत सात धाराओं में अंसार पर केस इस मामले में फाफामऊ थाने के एसएसआई कम्बोद सिंह वादी हैं। कोल्ड स्टोरेज के मालिक और पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत सात लोगों को नामजद किया गया है, जबकि पांच अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। नामजद आरोपियों में मैनेजर उस्मान, मो. असलम उर्फ बाबा, मंजूर, अलाउद्दीन, जावेद और मो. इरफान शामिल हैं। इनमें मंजूर, अंसार अहमद का बेटा बताया गया है। एफआईआर में कुल सात धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें प्रमुख धारा हत्या की है। इसके अलावा 7 सीएलए एक्ट सहित अन्य प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। शिकायत में दरोगा ने कहा- मुनाफाखोरी के लिए जानबूझकर क्षमता से अधिक लोडिंग की गई और जरूरत से ज्यादा गैस छोड़ी गई। साथ ही, कोल्ड स्टोरेज को अंदर से लॉक कर यह काम किया गया, जिससे मौत होनी तय थी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा,4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सरकार के 4 साल पूरे, चुनावी साल शुरू:जनवरी, 2027 में लगेगी आचार संहिता, मार्च में तय होगा किसकी सरकार बनेगी
    Next Article
    जालौन में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:माता-पिता के साथ करती थी मजदूर, पुलिस कारण जानने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment