Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुलमोहर एनक्लेव में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं:7 दिन में व्यवस्था न सुधरने पर कार्रवाई की चेतावनी, दमकल टीम ने परखीं व्यवस्था

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में FSO के निरीक्षण में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं में खामियां मिली हैं। जिसके बाद फायर इंस्पेक्टर ने आरडब्ल्यूए के जिम्मेदार पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए 7 दिनों के अंदर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। फायर विभाग एक सप्ताह का अभियान चला रहा है। सीएफओ से की थी शिकायत गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटियों में फायर सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जहां फायर इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव ने अपनी टीम के साथ गुलमोहर एन्क्लेव पहुंचकर जांच की। इस मामले की शिकायत सोसायटी निवासी गौरव बंसल द्वारा सीएफओ राहुल पाल से की गई। जिसके बाद फायर विभाग ने सीएफओ राहुल पाल के निर्देश पर यह कार्यवाही की। आग बुझाने के उपकरण नहीं, पानी की सप्लाई भी बंद गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के एसपी-1, सी-4 और एम-2 टावर में स्थित फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच की गई। जांच के दौरान आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष किंशुक बंसल ने खामियों को स्वीकारा और शीघ्र सुधार के लिए कुछ समय मांगा। जिसके बाद फायर इंस्पेक्टर ने कोषाध्यक्ष किंशुक बंसल और मैनेजर राहुल त्यागी को 7 दिन का समय दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तय समय के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और सुधार न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां के संस्कार से बनेगी प्रतिभावान पीढ़ी:कानपुर में भावी माताओं को गर्भ संस्कार के दिए टिप्स, अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यक्रम में 200 महिलाएं पहुंची
    Next Article
    अंबेडकरनगर में नीट परीक्षा शुरू:22 केंद्रों पर 4848 परीक्षार्थी शामिल, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment