Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल की फिफ्टी से गुजरात लगातार तीसरा मैच जीता:कोलकाता IPL सीजन में 5वां मैच हारी, रबाडा ने 3 विकेट झटके

    20 hours ago

    1

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। अहमदाबाद में 181 रन का टारगेट गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही कोलकाता 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। GT की टीम तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर आ गई है। जबकि, KKR सबसे निचले पायदान पर है। टीम को पहली जीत की तलाश है। मैच का स्कोरबोर्ड गिल ने लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी बनाई गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने रन चेज को एकतरफा कर दिया। उन्होंने 50 बॉल पर 86 रन की पारी खेली। वे साई सुदर्शन के साथ ओपन करने उतरे। दोनों ने 31 बॉल पर 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की। गिल ने बटलर के साथ 38 और सुंदर के साथ 46 रन की साझेदारी की। गिल के अलावा, साई सुदर्शन ने 22, बटलर ने 25 और सुंदर ने 13 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले। ग्रीन की फिफ्टी काम न आई टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी कोलकाता की ओर से कैमरन ग्रीन ने 55 बॉल पर 7 चौके और 4 छक्के के सहारे 79 रन की पारी खेली। टीम का कोई अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। रबाडा ने 3 विकेट झटके कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स दोनों टीमों की प्लेइंग गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर्स: वरुण चक्रवर्ती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में युवक की गोली लगने से मौत:हत्या की आशंका, दो बयानों में अलग-अलग नाम पता बताया था
    Next Article
    दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में डबल मर्डर, बाप-बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment