Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक की गोली लगने से मौत:हत्या की आशंका, दो बयानों में अलग-अलग नाम पता बताया था

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल युवक की मौत के मामले में मृतक की पहचान आतिफ (19) पुत्र विद्रीश निवासी आसपुर थाना अलापुर के रूप में हुई है। युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। बताया जा रहा है कि पहले युवक को बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले में शुरुआत से ही भ्रम की स्थिति बनी रही, क्योंकि साथ आए युवक ने सरकारी दस्तावेजों में अलग-अलग नाम और पते दर्ज कराए थे। कभी मृतक का नाम रामसच्चे निवासी शाहजहांपुर बताया गया, तो कभी आतिफ निवासी आसपुर बताया गया। अब जांच में मृतक की असली पहचान आतिफ के रूप में स्पष्ट हो गई है। गोली लगने की जगह को लेकर भी विरोधाभासी जानकारी सामने आई है। एक बार घटना स्थल सिविल लाइन क्षेत्र की मंडी समिति के पास बताया गया, जबकि दूसरी ओर अलापुर थाना क्षेत्र के दुगानी गांव के पास वारदात होने की बात कही गई। परिजनों के अनुसार आतिफ पांच भाइयों और एक बहन में पांचवें नंबर का था। वह खेती-किसानी कर परिवार का सहयोग करता था। बताया जा रहा है कि उसका एक भाई जेल में बंद है, उसी के मामले में कागजात लेने के लिए परिजन बदायूं आए थे। एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कार स्टंट का फोटो वायरल:पुलिस ने वाहन जब्त कर की सख्त कार्रवाई
    Next Article
    गिल की फिफ्टी से गुजरात लगातार तीसरा मैच जीता:कोलकाता IPL सीजन में 5वां मैच हारी, रबाडा ने 3 विकेट झटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment