Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में शहीद दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा:सैकड़ों बाइक के साथ युवाओं ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के गोविंदपुरम में शहीद दिवस के मौके पर ‘शैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन’ ने तिरंगा यात्रा निकाली। 23 मार्च को महान क्रांतिकारी भगत सिंह की शहादत को याद करते हुए आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सैकड़ों बाइक और गाड़ियों के साथ निकली इस रैली में सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। पूरे गोविंदपुरम क्षेत्र में देशप्रेम का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी रैली का स्वागत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंशु चौधरी और डॉ. सुभाष तोमर ने की। उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर शहीदों के बलिदान को याद किया और देश की एकता का संदेश दिया। इस दौरान प्रताप सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सच्चिदानंद पोखरियाल, बृजपाल सिंह तेवतिया और संदीप चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:6 चोरी की मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद, पार्ट्स बेचते थे
    Next Article
    भाजपा नगर महामंत्री पर FIR के बाद प्रदर्शन:नगर अध्यक्ष कोतवाली में धरने पर बैठे, दरोगा को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment