Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नगर महामंत्री पर FIR के बाद प्रदर्शन:नगर अध्यक्ष कोतवाली में धरने पर बैठे, दरोगा को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में सोमवार शाम भाजपा नगर महामंत्री और सराफ व्यापारी पीयूष अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इसके विरोध में भाजपा की पूरी नगर कार्यकारिणी 2 घंटे से कोतवाली में धरने पर बैठे हैं। यह विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। विवाद की जड़ गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा निवासी ज्वाला प्रसाद की शिकायत है। पीड़ित का आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में शहर के 'कंचन ज्वेलर्स' के स्वामी पीयूष अग्रवाल के पास सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखे थे। ज्वाला प्रसाद का दावा है कि ब्याज की रकम अदा करने के बावजूद जब वह 31 दिसंबर 2025 को अपने जेवर लेने पहुंचा, तो महामंत्री ने सामान देने और रिकॉर्ड दिखाने से इनकार कर दिया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर महामंत्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पार्टी के नगर महामंत्री पर एफआईआर की खबर फैलते ही, भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान ने जानकारी के लिए ठेका चौकी प्रभारी से संपर्क किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान दरोगा ने नगर अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से आक्रोशित होकर भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं कि नगर महामंत्री पर दर्ज एफआईआर की तत्काल निष्पक्ष जांच हो और अभद्रता करने वाले दरोगा को तुरंत लाइन हाजिर किया जाए। कोतवाली में धरने की सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित भाजपाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। धरने में महामंत्री अमरीश शर्मा, स्वतंत्र देव सहित दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में शहीद दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा:सैकड़ों बाइक के साथ युवाओं ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    संभल में बंजर भूमि पर मॉल निर्माण की शिकायत:जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व-चकबंदी लेखपालों की जांच शुरू, नहर का हिस्सा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment