Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में JTPL कंपनी के सेल्स मैनेजर का शव मिला:ट्रेनिंग सेंटर के कमरे में ड्राइवर ने देखा, लखनऊ के Omaxe रेजिडेंसी का रहने वाला था

    5 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित दयावती ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार सुबह 9 बजे एक सेल्स मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (पुत्र रमेश सिंह) के रूप में हुई है, जो लखनऊ के ओमेक्स रेजिडेंसी का निवासी था। वह निजी कंपनी JTPL में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था और ट्रेनिंग सेंटर के कमरा नंबर 320 में रह रहा था। जीवन हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार पिछले कुछ समय से पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे थे। उनका इलाज मोदीनगर के जीवन हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया गया है कि शनिवार शाम को भी उन्हें गैस की दिक्कत हुई थी, जिसके बाद वे अस्पताल से दवाई लेकर अपने कमरे पर लौट आए थे। ड्राइवर ने रिसेप्शन पर दी सूचना घटना का खुलासा सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे हुआ, जब कंपनी का ड्राइवर इंदर सिंह प्रवीण कुमार को लेने ट्रेनिंग सेंटर पहुंचा। ड्राइवर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उसने अंदर देखा तो प्रवीण कुमार बिस्तर पर बिना किसी हलचल के पड़े हुए थे। कई बार आवाज देने पर भी जब वे नहीं उठे, तो ड्राइवर ने तुरंत ट्रेनिंग सेंटर के रिसेप्शन पर सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। मोदीनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में युवक की नदी में डूबने से मौत:दोस्तों संग नहाने गया था, पुलिस ने बाहर निकाला
    Next Article
    बंगाल में भाजपा की जीत पर कासगंज में जश्न:एमएलसी रजनीकांत और जिलाध्यक्ष नीरज ने कार्यकर्ताओं संग ढोल बजाए, मिठाई बांटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment