Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में युवक की नदी में डूबने से मौत:दोस्तों संग नहाने गया था, पुलिस ने बाहर निकाला

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ मनोरमा नदी में नहाने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के गुडुरी गांव की है। मृतक की पहचान रामपुर कल्याणपुर गांव निवासी परवेज (पुत्र रहमान) के रूप में हुई है। परवेज अपने मामा एहसान अली के घर गुडुरी गांव आया हुआ था। आज सुबह करीब 11 बजे परवेज अपने तीन दोस्तों के साथ मनोरमा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पीपरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकाला और भादर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीपरपुर थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि परवेज की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है और मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार वाहन किया गया रवाना:जनता को न्याय दिलाना मकसद, जिला सेवा प्राधिकरण की सचिव ने दिखाई झंडी
    Next Article
    गाजियाबाद में JTPL कंपनी के सेल्स मैनेजर का शव मिला:ट्रेनिंग सेंटर के कमरे में ड्राइवर ने देखा, लखनऊ के Omaxe रेजिडेंसी का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment