Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की जीत पर कुशीनगर में जश्न:पडरौना, रविंद्र नगर और खड्डा में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित विभिन्न राज्यों में जीत के बाद कुशीनगर जिले में जश्न का माहौल देखा गया। सोमवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय, खड्डा नगर के सुभाष चौक और पडरौना नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया।रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी की। दुर्गेश राय ने कहा कि चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इस जीत को सुशासन, संगठन की शक्ति और विकास के संकल्प का परिणाम बताया। खड्डा नगर में विधायक विवेकानंद पांडे के नेतृत्व में सुभाष चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। विधायक पांडे ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। पडरौना नगर में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए, मिठाइयां बांटीं और नगर के विभिन्न हिस्सों में विजय रैली निकाली। रैली के दौरान भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए आमजन के साथ अपनी खुशी साझा की, जिससे पूरे नगर का माहौल उत्सवमय हो गया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने लोगों को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सफलता है। जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रविंद्र नगर में विवेकानंद शुक्ल, प्रवीण गुंजन, अमित राय सहित कई नेता मौजूद थे, जबकि खड्डा में डॉ. नीलेश मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। पडरौना में मनीष बुलबुल जायसवाल, सुशील टिबरेवाल, सुनील चौहान, बृजेश शर्मा, पवन जायसवाल, अभय मारोदिया, रवि शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। जश्न की कुछ और तस्वीरें देखिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर पुलिस ने ठगी के 44 हजार रुपये वापस कराए:मैनपुरी एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना टीम ने की तत्काल कार्रवाई
    Next Article
    भोवापुर में फायर मॉक ड्रिल:प्रवासी श्रमिकों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment