Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में हाउस टैक्स विवाद शांत:अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर व्यापारियों का धरना समाप्त

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में हाउस टैक्स को लेकर चल रहा व्यापारियों का धरना अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अपर नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जब तक शासन स्तर से अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक करदाताओं पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और बताया कि नगर निगम इस मुद्दे के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाउस टैक्स का मामला शासन स्तर पर उठाया गया है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला आने की उम्मीद है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। व्यापार मंडल से जुड़े गोपीचंद और अशोक चावला ने कहा कि हाउस टैक्स की वसूली में सख्ती से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि जब तक इस मामले में स्पष्ट निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। इस दौरान वरिष्ठ प्रभारी टैक्स और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय ने भी व्यापारियों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन का निर्णय आने तक बकायेदारों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होगी। राय ने यह भी बताया कि नगर निगम व्यापारियों की समस्याओं को समझता है और उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास कर रहा है। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और जल्द समाधान की मांग की। बातचीत के बाद व्यापारियों ने शांतिपूर्वक धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर सिटी जोन के जोनल प्रभारी आरपी सिंह और महानगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश स्वामी सहित कई व्यापारी और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत से फिलहाल विवाद शांत हो गया है, और सभी को अब शासन के अंतिम निर्णय का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता:30 मार्च से 3 अप्रैल तक, 27 राज्यों की 600 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
    Next Article
    भदोही में अवैध क्लीनिक संचालक पर FIR:सुरियावा चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment