Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में छात्रों के कलावे काटे, महादेव का नाम हटवाया:टीचर बोली- संडे को धर्मपरिवर्तन होता है, स्कूल गेट पर लिखा- जय श्रीराम

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में संत टेरेसा सीनियर एकेडमी में हिंदू छात्रों के कलावे काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगवार को हिंदु संगठनों के लोगों ने हंगामा किया। स्कूल के गेट पर जय श्रीराम लिख दिया। वहीं स्कूल की शिक्षिका ने लिखित में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब छात्र छात्राओं के बयान दर्ज करेगी। मामला मोदीनगर का है। पहले जानिए क्या है पूरा मामला मोदीनगर की संतपुरा कॉलोनी निवासी अरुण गोस्वामी 2012 से संत टेरेसा सीनियर एकेडमी में टीचर हैं। वह पीटीआई भी हैं। शिक्षिका ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि स्कूल प्रबंधन छात्रों का धर्मांतरण किया जा रहा है। हिंदू छात्रों के हाथों में बंधा कलावा काटा जा रहा है। तिलक लगाकर आने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। हर रविवार को अन्य धर्म के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बुलाकर उनका धर्मांतरण कराया जाता है। शिक्षिकाओं को भी चर्च में ले जाया जाता है। मेरे हाथ से महादेव का नाम हटाने के लिए कहा टीचर अरुणा ने कहा कि मेरे हाथ पर महादेव का नाम लिखा हुआ है। जिसे जबरन हटाने के लिए प्रबंधन और प्रधानाचार्य दबाव बना रहीं हैं। मैं माथे पर तिलक लगाकर आती हूं तो उसके लिए भी मना किया जाता है। ऐसा न करने पर मुझे स्कूल से बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। मुझसे कहा जाता है कि यह इसाई मिशनरी का स्कूल है, यहां के अलग नियम फॉलो करने होंगे। शिक्षकों और छात्रों को जबरन धार्मिक स्थल में ले जाकर धर्मातरण का दबाव बनाया जाता है। शिक्षिका ने कहा कि मेरा बेटा भी स्कूल में पढ़ता है। जब मेरे बेटे ने कलावा काटने का विरोध किया, तो मेरे बच्चे को स्कूल से निकाल दिया। यह सीधा धर्म परिवर्तन का मामला है बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने स्कूल गेट पर "जय श्रीराम" लिखा दिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। जहां पुलिस से कहा कि यह धर्म परिवर्तन का मामला है। इस मामले में यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हम स्कूल में ही धरना प्रदर्शन कर यहां हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लूर्द का कहना है कि शिक्षिका गलत तरह से स्कूल की छवि खराब करने का प्रयास कर रही हैं। मैं 2 साल से यहां प्रधानाचार्य हूं। पूर्व में भी पहले भी पीटीआई शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतें आ चुकी हैं। शिक्षिका द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। पुलिस ने जांच शुरु की एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पीटीई शिक्षिका ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में स्कूल के छात्रों,स्टॉफ व अभिभावकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मैंने भी शिक्षिका और प्रधानाार्य से बात की है। छात्रों से पूरे मामले में सच्चाई जानी जाएगी। जो भी जांच में सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोट हमारा, राज तुम्हारा अब नहीं चलेगा:मुजफ्फरनगर में शादाब चौहान बोले- अखिलेश यादव मुस्लिमों के वोट की राजनीति करते हैं
    Next Article
    मेरठ नगर निगम में अब रोज 2 घंटे होगी जनसुनवाई:लोगों की शिकायत के बाद कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने जारी किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment