Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आज धूप के बीच छाएंगे बादल:तापमान 38°C तक पहुंचने का अनुमान, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

    11 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज बुधवार को सुबह से हल्की धूप खिली है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा की गति सामान्य यानी 5 किमी प्रति घंटा से है। दिन में बीच बीच में तेज धूप रहेगी तो हल्के बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। मंगलवार को धूल भरी आंधी मंगलवार दोपहर साढे 3 बजे धूल भरी आंधी चली। 40 KM प्रति घंटा की स्पीड से हवा चली, जिससे कई जगह मकानों और झुग्गी झोपड़ियों के टीन-टप्पर उड़ गए। देहात में बिजली की लाइन के तार टूट गए। बिजली को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इससे पहले सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। आज दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल से फिर मौसम बदलने का अनुमान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जहां 25 जून को बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जून माह का लास्ट वीक चल रहा है। अमूमन इस सप्ताह में यूपी में प्री मानसूनी व मानसूनी बारिश का समय रहता है। लेकिन इस बार मानसून एक वीक देरी से है। अगले सप्ताह पूरे एनसीआर में बारिश की संभावना है। मौसम बदलने से गर्मी से राहत 17 जून के बाद से लगातार तापमान बढ़ा। लेकिन 21 जून को बादल छाने से फिर मौसम में गर्मी से राहत मिली। लेकिन आज सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक गर्मी काफी बढ़ी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है । दोपहर को मौसम बदलने के बाद गर्मी से राहत मिली। जहां हवा की गति भी तेज है और गर्म हवाएं हैं। गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही देखने को मिल रही है। शाम को भी आसमान में बादल छाए रहे। गर्मी से बचने के लिए रखें ध्यान दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ पीते रहें। बाहर जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। लू लगने के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकरंदपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव:मृतक बदायूं का युवक, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article
    KGMU में अग्निकांड पीड़ितों से मिले अखिलेश यादव:बोले- सुरक्षा मानकों का पालन होता तो 15 लोगों की जान नहीं जाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment